नई दिल्ली, मार्च 21 -- IPL 2025: आईपीएल के नए सीजन के लिए अंपायर पैनल का ऐलान हो गया है। इस बार बीसीसीआई सात नए भारतीय अंपायरों को मौका दे रही है। इन अंपायरों के नाम हैं स्वरूपानंद कन्नूर, अभिजीत भट्टाचार्य, पाराशर जोशी, अनीश सहस्रबुद्धे, केयुर केलकर, कौशिक गांधी और अभिजीत बेंगरी। इसके अलावा अनुभवी अंपायर एस रवि और सीके नंदन आईपीएल 2025 में अंपायरों के मेंटॉर होंगे। आईपीएल के नए सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में केकेआर और आरसीबी के बीच होगा। अनुभव देने की तैयारीआईपीएल में नए अंपायरों को मौका देने के पीछे बीसीसीआई का तर्क है कि इससे उन्हें हाई प्रोफाइल और प्रेशर वाले मैचेज का अनुभव होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अंपायरों में शामिल कौशिक गांधी तमिलनाडु के पूर्व क्रिकेटर हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.