मेरठ, अप्रैल 14 -- मेरठ। भैंसाली मैदान में आईपीएल फैन पार्क में रविवार को दूसरे दिन भी आईपीएल मैच देखने को दर्शकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। अपनी टीम को चियर करते हुए उत्साह बढ़ाया। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण काफी लोग मैच देखने फैन पार्क पहुंचे। दोपहर में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही लेकिन शाम होते ही पूरा मैदान क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ से भर गया। रविवार को आईपीएल में पहला मैच आरासीबी व राजस्थान के बीच दोपहर में खेला गया। मैच देखने के लिए दोपहर दो बजे से ही लोग फैन पार्क पहुंचना शुरू हो गए। फैन पार्क में लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। हर चौके और छक्के पर डीजे की धुन पर क्रिकेट प्रेमी थिरक उठे। दूसरा मैच रात 7:30 पर दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.