लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- कीटनाशक विक्रेताओं के लिए अब आईपीएमएस (इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल शासन से तैयार किया गया है। इस पर सभी सभी थोक व फुटकर विक्रेताओं को पंजीकरण कराना जरूरी है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इसके लिए शासन से स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी कीटनाशी विक्रेता www.ipms.gov.in वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रतिष्ठान का पंजीकरण करा लें। पंजीकरण में दुकानदार का मोबाइल नंबर, लाइसेंस नंबर, ई-मेल आईडी भरना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन कीटनाशी विक्रेताओं ने अब तक आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है वह तुरंत करा लें। अगर कोई समस्या है तो कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण न कराने वाले कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

हिंद...