अलीगढ़, सितम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजौली ब्लॉक की दत्ताचोली पंचायत के सचिव की आईडी हैक करके जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। यह गिरोह दिल्ली व बिहार का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस एक-दो दिन में पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। पिछले माह दत्ताचोली बुजुर्ग पंचायत के सचिव नागेंद्र सिंह की आईडी हैक हो गई थी। इसके बाद आईडी से 16 से 18 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों के 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए। मामले में सचिव की ओर से पालीमुकीमपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें थाना पुलिस के अलावा साइबर सेल की टीम लगाई गई। पता लगाया कि आईडी कहां चल रही थी। इसके अलावा और कहां-कहां के प्रमाण पत्र जारी हुए। पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना के पीछे गिरोह काम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.