नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अमेरिकी टेक शेयरों में गुरुवार को हुई भारी बिकवाली और बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय आईटी शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखी गई। इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर तेज गिरावट आई। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.50% लुढ़क गया था। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आईटी शेयरों में गिरावट के दो मुख्य कारण हैं। पहला अमेरिकी टेक शेयरों में भारी बिकवाली और अमेरिका-ईरान तनाव का बढ़ना। उनका कहना है कि गुरुवार को अमेरिकी बाजार सत्र में आईटी शेयरों को भारी नुकसान हुआ। इंफोसिस एडीआर, विप्रो एडीआर, ग्लोबेंट, ईपीएएम, कॉग्निजेंट और एक्सेंचर के शेयरों में भारी बिकवाली देखी ग...