गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- मुरादनगर। आईटीएस डेंटल कालेज में एनहांसमेंट कोर्स के दूसरे माड्यूल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। ओरल पैथोलाजी एवं पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागों व आईटीएस संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला बीडीएस व एमडीएस के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में अतिथि वक्ता डा रमित लांबा व डा दीक्षा सिंह ने द्वारा से छात्रों को संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रदर्शन और व्यावहारिक अभ्यास के संयोजन के माध्यम से गहन ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के बारे मे जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में शामिल छात्रों ने वक्ताओं ने विभिन्न के प्रकार के सवाल भी पूछे, जिनके उन्होनें जवाब दिये।। सफल आयोजन के लिए सभी चेयरमैन आरपी चड्ढा के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान शैक्षणिक व सहयोगी स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...