हाजीपुर, फरवरी 24 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र केंद्रीय होटल प्रबंध संस्थान हाजीपुर ने सोमवार को भूटान साम्राज्य के 50 आतिथ्य पेशेवरों के लिए पांच दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम विदेश मंत्रालय, भारत सरकार की आईटीईसी पहल के अंतर्गत आयोजित की गई। शुभारंभ में 30 महिला एवं 20 पुरुष प्रतिभागियों सहित कुल 50 प्रतिनिधियों का आईएचएम हाजीपुर के फैकल्टी एवं कर्मचारियों ने पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मानस्वरूप अंगवस्त्र एवं स्वागत किट प्रदान की गई। उद्घाटन विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ संकाय सदस्यों एवं प्रतिनिधिमंडल के समन्वयकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष ने भारत और भूटान के मध्य गहरे मैत्री संबंधों पर प्रकाश डालते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.