बक्सर, मार्च 23 -- बक्सर, निज संवाददाता। भगवान वामन की जन्मभूमि, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि और श्रीराम की शिक्षास्थली बक्सर के आईटीआई मैदान में आगामी 9 से 15 अप्रैल तक सुप्रसिद्ध कथावाचक श्रीदेवकीनंदन ठाकुरजी महाराज श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता विजय कुमार मिश्र के सौजन्य से किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3:30 से संध्या 7 बजे तक कथा प्रवचन होगा। इसके पूर्व पहले दिन 9 अप्रैल को कलश यात्रा, व्यास नारद संवाद और कुन्ति स्तुति होगी। दूसरे दिन कपिल देवहूति संवाद, सती चरित्र व ध्रुव चरित्र की कथा होगी। वहीं, तीसरे दिन भरत चरित्र, नृसिंह अवतार, वामन अवतार की कथा होगी। चौथे दिन श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पांचवे दिन श्रीकृष्ण बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, छठवे दिन उद्धव चरित्र, रूक्मिणी विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.