गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार मिलेगा। इसके लिए उद्यमी सम्मान योजना लागू की गई है। इसका उद्देश्य आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा सफल स्वरोजगार मॉडलों को सम्मानित करना है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले में सफल उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित उद्यमियों में प्रथम विजेता को 10000 रुपये, द्वितीय विजेता को 7500 रुपये तथा तृतीय विजेता को 5000 रुपये की नकद राशि के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने क...