हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार की ओर से जन-जन की सरकार, जन- जन के द्वार अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्षद राजेश पंत और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने कार्यक्रम में शिरकत की। संस्थान के अनुदेशकों ने विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी दी। पार्षद ने आईटीआई प्रशिक्षण लेकर कौशल विकास करने का आग्रह किया और स्वरोजगार पर जोर दिया। कौशल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक मयंक अग्रवाल ने विभाग की योजनाओं और औद्योगिक अनुबंधों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...