किशनगंज, अप्रैल 30 -- किशनगंज, संवाददाता। मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम में दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत की महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण एवं कपड़ा उत्पादन केंद्र बनाने की आकांक्षा व्यक्त की। संवाद में अपनी बात रखते हुए महिलाओं ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर कपड़ा सिलाई हुनर सीखने और इस क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा। वहीं, दिघलबैंक प्रखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति आवासीय विद्यालय और आई.टी.आई. प्रशिक्षण केंद्र खोने की मांग भी महिलाओं ने संवाद कार्यक्रम में की। महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं की आकांक्षा व्यक्त करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। ग्राम संगठन की सभी महिलाएं पूर्व से चयनित स्थान और निर्धारित समय पर इकट्ठा होकर अपने परिवार, गांव-टोला, पंचायत- प्रखंड, राज्य- देश की प्रगति पर बेझिझक अपनी राय रख रही हैं। मुखर मुक्त स...