रांची, जनवरी 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम द्वारा शनिवार को आईटीआइ बस स्टैंड परिसर के नए भवन में आश्रय गृह आरंभ किया गया। आश्रय गृह पहले स्टैंड परिसर के पुराने भवन में चल रहा था, जहां सीलन की स्थिति थी। प्रशासक ने पिछले दिन दौरा के क्रम में आश्रय गृह को नए भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने 20 बेड वाले आधुनिक आश्रय गृह का टीम के साथ निरीक्षण किया और वहां जरूरतमंद लोगों के लिए बहाल सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ठंड में जरूरतमंद लोगों एवं यात्रियों को आश्रय गृह में ठहरने की सुविधा बहाल रखना मानवता की सेवा है। मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार सहित रांची नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। पहाड़ी मंदिर और शनि स्थान पर कंबल वितरण इधर, निगम की ओर से पहाड़ी मंदिर और हरमू रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.