उन्नाव, दिसम्बर 13 -- सोहरामऊ। सोहरामऊ थाना में शनिवार को आईजी 1090 वूमेन पावर सुभाष चन्द्र दुबे ने महिला अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने थाने के हेल्प डेस्क, शिकायत रजिस्टर और 1090 हेल्पलाइन से जुड़े मामलों का निरीक्षण किया। स्टाफ को प्रत्येक महिला की शिकायत को गंभीरता और गोपनीयता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने पर भी जोर दिया। आईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने शनिवार को सिविल ड्रेस में थाना पहुंचे। सबसे पहले थाना परिसर का निरीक्षण किया। महिला हेल्प डेस्क, शिकायत रजिस्टर, सीसीटीएनएस तथा 1090 से संबंधित अभिलेखों को बारीकी से देखा। बीते कुछ महीनों में दर्ज महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न और अन्य महिला अपराधों के मामलों की जानकारी ली। साथ ही यह भी परखा कि ...