हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने गुरुवार रात हल्द्वानी क्षेत्र में पुलिस नाकों, बैरियरों और चौकियों का औचक निरीक्षण किया। गश्ती टीम के पास वायरलेस सेट तक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित पुलिस वालों को चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आईजी ने खुद वाहनों की चेकिंग की, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची। नाकों पर रखे गए आगंतुकों और वाहनों के आवागमन रजिस्टरों की जांच में कई कमियां सामने आईं। उनमें नियमित जानकारियां दर्ज नहीं की गई थीं। इस पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों से सभी रजिस्टर तुरंत अपडेट कर रिपोर्ट मांगी। कुछ चौकियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.