चाईबासा, मई 15 -- चाईबासा, संवाददाता। दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अखिलेश झा अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। उन्होंने 13 व 14 मई को जिले का भ्रमण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने जिला मुख्यालय चाईबासा में पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिहभूम (कोल्हान) क्षेत्र मनोज रतन चौथे, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, आशुतोष शेखर, अपर पुलिस अधीक्षक, पारस राणा, अपर पुलिस अधीक्षक, चतरा रितविक श्रीवास्तव एवं सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही पुलिस महानिरीक्षक ने सारंडा वन क्षेत्र में विभिन्न कैम्पों एवं थानों का भ्रमण किया गया एवं छोटानागरा थाना अन्तर्गत सीआरपीए...