रांची, जून 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आईजी मनोज कौशिक ने गुरुवार को जगन्नाथपुर रथ मेले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर सिटी एसपी, यातायात एसपी, कोतवाली डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि राजधानी रांची में शुक्रवार से ऐतिहासिक रथयात्रा शुरू होने वाली है। मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। सात जुलाई तक जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है। इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दूर-दराज के क्षेत्रों से आयेंगे। भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी भीड़ उमड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.