हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती परेड के भव्य समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रेंज रिद्धिम अग्रवाल को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने उन्हें यह सम्मान दिया। राज्यपाल ने अग्रवाल को पदक सौंपते हुए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। यह पदक पुलिस बल की समर्पित सेवा और कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। उल्लेखनीय है कि आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल की गिनती तेजतरार्र अफसरों में होती है। उनकी कार्यशैली से आम लोग भी बेहद प्रभावित होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.