कुशीनगर, जनवरी 9 -- कुशीनगर। एसपी केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में गोष्ठी कर आईजीआरएस(जनसुनवाई) पर विशेष ध्यान देते हुए सभी थाना प्रभारी/जनपदीय आईजीआरएस सेल को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया था। इन निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना प्रभारी एवं आईजीआरएस सेल द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई, जिससे जनपद कुशीनगर पुलिस ने 135 में से 135 अंक प्राप्त कर माह दिसंबर में भी प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...