संभल, अगस्त 13 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभाजन विभीषिका दिवस एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असंतोषजनक फीडबैक पर विशेष ध्यान देने और शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। एडीएम प्रदीप वर्मा ने असंतुष्ट एवं सी श्रेणी संदर्भों पर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने डिफाल्टर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही...