अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। आईजीआरएस रैंकिंग में अलीगढ़ परिक्षेत्र कार्यालय व परिक्षेत्र के चारों जिले अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासन द्वारा संचालित आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने में दिसंबर माह की रैंकिंग में अलीगढ़ परिक्षेत्र ने यह उपलब्धि पाई है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा 2026 की पहली समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसमें शत-प्रतिशत निस्तारण के अलावा गुणवत्तापूर्ण समाधान, डिफॉल्टर शिकायतों की शून्य संख्या शामिल हैं। डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों पर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराया जा रहा है। यह पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.