महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम निचलौल तहसील कार्यालय में आईजीआरएस निस्तारण के दौरान एक लेखपाल पर एक शख्स ने जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में लेखपाल अर्पित पटेल निवासी ग्राम पिपरा कल्याण थाना सिन्दुरिया ने बताया है कि वह निचलौल तहसील के क्षेत्र संख्या 16 में तैनात है। वह आईजीआरएस सेल में बैठकर आईजीआरएस के मामले का निस्तारण कर रहा था। इस बीच ग्राम सिरौली निवासी एक शख्स आया और उसे गाली देते हुए घर का फोटो खींचे जाने पर एतराज करते हुए जानलेवा हमला कर मारने-पीटने लगा। लेखपाल का आरोप है कि युवक ने सरकारी कागजात फाड़ दिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। लेखपाल ने शोर मचाया तो तहसील के अन्य कर्मचारी जुट गए। उसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया...