मैनपुरी, नवम्बर 11 -- राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा में उपलब्धि हासिल करने वाले मैनपुरी प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण में भी लंबी छलांग लगाई है। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के तहत जारी की गई प्रदेश की रैंक में मैनपुरी को सातवां स्थान हासिल हुआ है। सितंबर में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की रैंक में मैनपुरी 19 वें स्थान पर था जो अब सातवें स्थान पर पहुंच गया। आगरा मंडल में मैनपुरी पहले स्थान पर पहुंच गया है। सरकार ने शिकायत निस्तारण के लिए बनाए गए आईजीआरएस पोर्टल पर अक्तूबर माह की मासिक समीक्षा की और प्रदेश के सभी 75 जिलों की रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में सातवां स्थान हासिल हुआ है। आगरा मंडल के मथुरा को 27 वां, एटा को 15 वां, कासगंज को 37वां, आगरा को 57 वां और फिरोजाबाद को 30 वीं रैंक हासिल हुई है। जारी की गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.