कौशाम्बी, फरवरी 10 -- इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस) पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने में कौशाम्बी पुलिस ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के 13 थानों को जनवरी में पहली रैंक हासिल हुई है। हालांकि, इस बार सैनी थाना पुलिस एक अंक से चूक गई है। इसे लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी है। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक महीने शासन ही रैंकिंग का निर्धारण करता है। जनवरी की रैंकिंग सोमवार की देर शाम जारी हुई। इसमें कौशाम्बी जिले के करारी, मंझनपुर, कड़ा धाम, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, महेवाघाट, पइंसा समेत 13 थानों को प्रथम स्थान मिला। वहीं, सैनी थाना पुलिस का फील्ड विजिट में एक नंबर कट गया है। जिसकी वजह से इस थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.