पटना, जनवरी 6 -- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. साकेत कुमार का चयन अमेरिकन सोसाइटी ऑफ सर्जरी ऑफ एलिमेंटरी ट्रैक्ट के इंटरनेशनल ट्रैवल ग्रांट के लिए किया गया है। इस वर्ष विश्वभर से आवेदन करने वाले 250 से अधिक चिकित्सकों में से मात्र दो का चयन ट्रैवल ग्रांट के लिए किया गया है। डॉ. साकेत कुमार को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट शोध कार्य, वैज्ञानिक प्रकाशन व गैस्ट्रो सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर प्रदान किया गया है। ग्रांट के तहत उन्हें अमेरिका के शिकागो शहर में मई 2026 में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित डाइजेस्टिव डिजीज वीक सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस ट्रैवल ग्रांट में उन्हें 25 सौ अमेरिकी डॉलर सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.