चंदौली, फरवरी 9 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भोड़सर गांव की कच्ची गलियों से निकलकर देश की बड़ी क्रिकेट लीग तक पहुंचने वाले अंकित यादव आज क्षेत्र के युवाओं के लिए उम्मीद और हौसले का नाम बन चुके हैं। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के सूरत,गुजरात में खेले गए फाइनल मुकाबले के बाद जब अंकित रविवार को अपने घर लौटे तो विकास खंड मुख्यालय पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। आईएसपीएल के फाइनल मुकाबले में अंकित यादव ने तेज गेंदबाज के रूप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट चटकाए। भले ही उनकी टीम 'टाइगर ऑफ कोलकाता' खिताब अपने नाम न कर सकी, लेकिन अंकित की धारदार गेंदबाजी ने यह साफ कर दिया कि यह युवा खिलाड़ी लंबे समय तक मैदान पर नजर आने वाला है। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की ली...