मुरादाबाद, जनवरी 29 -- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर खनन सामग्री लाने वाले वाहनों में पास के साथ छेड़छाड़ कर वाहन निकालने का मामला सामने आया है। वाहनों की जांच में लगे लेखपालों ने जांच में पाया कि फोटोशॉप या अन्य माध्यम से इन पास में उपखनिज का नाम व पास जारी करने का समय बदल कर रायल्टी की चोरी की। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बना कर जांच सौंपी है। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में तमाम खनन सामग्री आती है। मुरादाबाद जिले की सीमा से उप खनिज लाद कर मुरादाबाद में यूपी की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास की जरूरत पड़ती है। इन्हीं आईएसटीपी में फर्जीवाड़ा का खुलासा जांच में हुआ है। यहां लेखपालों की ड्यूटी पुलिस के अलावा चेकिंग में रहती है। लेखपालों ने एसडीएम और जिलाधिकारी को सूचना दी है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.