रांची, जुलाई 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। राची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में रांची नगर निगम के सहयोग से विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन की ओर से बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच पौधा वितरण किया गया। मौके पर आईएलएस के निदेशक डॉ मयंक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उतना ही आवश्यक है जितना जीने के लिए सांस। विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की देखरेख में यह अभियान चलाया गया। इसमें रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू, सहायक अभियंता सौरभ केशरी, डॉ हैप्पी भाटिया, संजीव कुमार की भागीदारी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.