देवरिया, फरवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। आईएमए प्रदेश के हर जिले में ब्लड बैंक खोलेगा। वह गांवों को गोद लेकर लोगों की सेहत सुधारेगा। यह निर्णय आईएमए के प्रदेश कार्यकारिणी की शहर के एक होटल में हुई बैठक में लिया गया। इसमें मेडिकल कालेजों में बढ़ती सीटों और मेडिकल शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर चिंता जताई गयी। आईएमए के डॉक्टरों ने कार्यकारिणी सदस्यों से संवाद किया। इसमें सवाल-जवाब के दौरान विभिन्न विषयों तथा प्रदूषण, पंजीकरण, नवीनीकरण में होने वाली दिक्कतों पर चर्चा की गई। शहर के कसया रोड स्थित एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के करीब 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव गोयल व सचिव डा. आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक शुरू हुई। इसमें सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.