अररिया, फरवरी 15 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। डॉ. दीपक कुमार के साथ कथित हाथापाई मामले को लेकर दूसरे दिन शनिवार को भी आईएमए के बैनर तले जिले के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। सभी निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड केंद्र बंद रहे, जिससे इलाज के लिए मरीजों को दर-दर भटकना पड़ा। चिकित्सकों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलेगी, तब तक सामान्य रूप से सेवा देना संभव नहीं है। हड़ताल के समर्थन में चिकित्सकों ने पैदल मार्च किया और बाद में अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में एकत्र होकर विरोध जताया। आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार और सचिव डॉ. अतहर ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन और प्रतिकार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिया, सहरसा, सुपौल और कटिहार जिले के चिकित्सक भी आंदोलन के लि...