बिजनौर, मई 14 -- श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला शाखा ने देश के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के विक्रम राव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को पत्रकारिता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डॉ राव का सोमवार को प्रातः लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला इकाई की शोकसभा पालिका बाजार में यूनियन जिलाध्यक्ष ज्योति लाल शर्मा की अध्यक्षता व अनुज चौधरी के संचालन में हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि डा. राव पत्रकारिता के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय थे और उन्होंने श्रमजीवी पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उनका जीवन संघर्षशील पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारों और निर्भीक लेखनी का पर्याय रहा, उनके निधन से पत्रकारिता जगत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.