बोकारो, जनवरी 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस सेक्टर 5 की मेधावी छात्रा सुमन कुमारी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा परिश्रम और सही मार्गदर्शन से नई ऊँचाइयों को छू सकती है। भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ द्वारा होमी भाभा सेंटर फार साइंस एजुकेशन के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय मानक खगोल विज्ञान परीक्षा में सुमन कुमारी ने ग्रुप बी श्रेणी में झारखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर केवल 19 विद्यार्थियों का चयन हुआ, जिनमें झारखंड से चयनित होने वाली एकमात्र छात्रा सुमन कुमारी रहीं। उन्होंने 119 अंकों के उत्कृष्ट स्कोर के साथ राज्य टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने सुमन कुमारी को हार्दिक बधाई देत...