लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के किनारे नौसेना शौर्य संग्रहालय निर्माण में तेजी आई है। यहां का डिजाइन पास हो चुका है। शहीद पथ के पास बन रहे नौसेना शौर्य संग्रहालय में जल्द ही भारतीय नौसेना के के ऐतिहासिक विमान और हेलीकॉप्टर को प्रदर्शन के लिए लाया जाएगा। संग्रहालय में आईएनएस गोमती युद्धपोत के अवशेषों के साथ अब टीयू 142 विमान और एसके 42 बी हेलीकॉप्टर भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को भी प्रदर्शित करने का नया करार हुआ है। इसके लिए चार करोड़ का टेंडर हो चुका है। वर्तमान में तमिलनाडु के आईएनएस राजाली एयर स्टेशन पर मौजूद ये दोनों विमान, सेवामुक्त होने के बाद लखनऊ लाए जा रहे हैं। ये विमान संग्रहालय के 'ओपन एयर म्यूजियम' सेक्शन का हिस्सा बनेंगे, जिससे आगंतुक इन्हें करीब से देख सकेंगे और नौसेना की हव...