रांची, नवम्बर 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची ने स्ट्रैटेजिक प्लान ऐट-2030 के तहत रणनीतिक कदम बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीकरण के लक्ष्यों को हासिल किया है। प्रबंधन शिक्षण संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय मान्यता ट्रिपल क्राउन की ओर बढ़ते हुए आईआईएम रांची ने एसोसिएशन ऑफ एमबीए (एम्बा) की मान्यता हासिल कर ली है। ट्रिपल क्राउन प्राप्त करने की दिशा में यह पहली महत्वपूर्ण सफलता है। इससे प्रबंधन शिक्षा व संस्थान के मामले में आईआईएम रांची वैश्विक स्तर के शीर्ष दो फीसदी शिक्षण संस्थानों में शामिल हो गया है। एम्बा प्रत्यायन को स्नातकोत्तर प्रबंधन शिक्षा में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे हासिल करने के लिए संस्थान को एक निश्चित समीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसका आंकलन विभिन्न बिंदुओं- संस्थान की शिक्षण पद्धति, पाठ...