रांची, मार्च 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के छात्रों को गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। आईएचएम में आयोजित सम्मान समारोह में बैंक के डीजीएम जगजीत कुमार, प्रखर कुमार, कुमार भास्कर, अभिषेक कुमार, शशांक व प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने छात्रों को सम्मानित किया। अर्शी नागवंशी को बेस्ट इन एकेडमिक्स अवॉर्ड, अभिषेक कुमार को बेस्ट इन स्पोर्ट्स तथा वैष्णवी शर्मा को बेस्ट ऑलराउंडर अवॉर्ड प्रदान किया गया। विजेता छात्रों को पुरस्कार स्वरूप 31000 की राशि दी गई। जगजीत कुमार ने बताया कि बड़ौदा अचीवर्स अवॉर्ड एक प्रतिष्ठित पहल है जो छात्रों की असाधारण प्रतिभा, समर्पण और कठिन परिश्रम को मान्यता और सम्मान प्रदान करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.