लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आईएएस अफसरों को मिशन कर्मयोगी में आईजीओटी पोर्टल पर 31 मार्च तक तीन पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य किया गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शुक्रवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा वितरण और एक आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करते हुए निरंतर क्षमता का निर्माण करना है। प्रदर्शन आधारित शासन की संस्कृति के माध्यम से भविष्य के लिए सक्षम, नागरिक केंद्रित व दक्ष सिविल सेवा का विकास करना है। आईजीओटी पोर्टल पर पंजीकरण में यूपी ने प्रथम और पाठ्यक्रम पूरा करने में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसलिए प्रशिक्षण में भी बेहतर स्थान बनाने के लिए 31 मार्च तक इसे पूरा कर लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.