बोकारो, फरवरी 9 -- आईईपीएल टी-20 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता गुलाम एकादश ने जीती गोमिया, प्रतिनिधि। आईईएल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित आईईपीएल नॉकआउट टी-20 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुलाम एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गेम चेंजर गोमिया को 33 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर गेम चेंजर गोमिया ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुलाम एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अशोक सिंह ने 42 गेंदों में शानदार 72 रनों की पारी खेली और सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गेम चेंजर गोमिया की टीम 167 रनों पर सिमट गई। इस तरह गुलाम एकादश ने 33 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अशोक सिंह को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चु...