लखीसराय, जून 15 -- कजरा, ए.सं.। शुक्रवार को पीरी बाजार थाना क्षेत्र के हनुमान स्थान से बांकुरा जाने वाली पहाड़ी मोरंग सड़क के किनारे पुलिस को नुकसान पहुंचने के ख्याल से नक्सलियों के द्वारा पत्थर से छुपा कर एक आईईडी रखा गया था। गुप्तचर एवं अन्य माध्यम से पुलिस को नक्सलियों की साजिश का पता चल गया था। एसपी लखीसराय के निर्देश पर एसटीएफ डीएसपी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम उक्त स्थल पर पहुंचकर आईडी को बीडीडीएस टीम के सहयोग से विस्फोट कर सुरक्षित तरीके से विनष्ट कर दिया गया था। उक्त मामले में पीरी बाजार थाना के एएसआई उमेश कुमार के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज की जाने की पुष्टि पीरी बाजार थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.