नई दिल्ली, जुलाई 17 -- राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले साल असम में बरामद कई संवर्धित विस्फोटक उपकरणों (आईईडी) के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की साजिश के तहत इन आईईडी को गुवाहाटी में प्रतिबंधित उग्रवादी समूह उल्फा (आई) ने लगाया था। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असम के डिब्रूगढ़ जिला निवासी भार्गोब गोगोई और सुमू गोगोई के रूप में हुई और दोनों प्रतिबंधित समूह की आतंक फैलाने और राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा को खतरा पहुंचाने की साजिश में सीधे तौर पर शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों को 15 जुलाई को डिब्रूगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। एनआईए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में गिरफ्तार कुल आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.