कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में आईईटीई स्टूडेंट्स डे के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. मोहित भारद्वाज ने खगोलीय घटना के तकनीकी विषय पर व्याख्यान दिया। आईईटीई कानपुर सेंटर के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) नरेंद्र कोहली ने स्वागत भाषण दिया। प्रो. (डॉ.) जे रामकुमार ने आईईटीई के अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया। प्रो. (डॉ.) राघवेंद्र कुमार चौधरी ने डॉ. भारद्वाज का परिचय कराया। डॉ. भारद्वाज ने फास्ट रेडियो बर्स्ट नामक खगोलीय घटनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रशांत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...