प्रयागराज, जनवरी 13 -- इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने लखनऊ से दिव्य दक्षिण दर्शन हवाई टूर पैकेज की शुरुआत की है। यह छह रात और सात दिन का विशेष धार्मिक एवं पर्यटन पैकेज है, जिसमें मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और त्रिवेन्द्रम का भ्रमण कराया जाएगा। यह पैकेज सात से 13 फरवरी 2026 तथा 16 से 22 फरवरी 2026 तक रहेगा। टूर के अंतर्गत यात्रियों की लखनऊ से मदुरै और त्रिवेन्द्रम से लखनऊ वापसी फ्लाइट से कराई जाएगी। ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में होगी, साथ ही भोजन की सुविधा भी शामिल है। यात्रा के दौरान मीनाक्षी अम्मन मंदिर, रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, धनुषकोडी, विवेकानंद रॉक मेमोरियल, पद्मनाभस्वामी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी कार्य...