घाटशिला, नवम्बर 26 -- मुसाबनी।आईआरबी 2 चाईबासा कैंप मुख्यालय मुसाबनी परिसर में बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक प्रभाष नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी एवं जवान शामिल हुए। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक प्रभाष नाथ मिश्रा द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई, एवं उनके द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर संविधान के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया एवं जवानों को संविधान की रक्षा करने एवं संविधान के अनुसार अपने जीवन को सरलता से जीने का मंत्र दिया गया। इस अवसर पर सभी जवानों ने संविधान की रक्षा की शपथ लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से सूबेदार अशोक कुमार, आदिल हुसैन खान, नुनूजान हेंब्रम, रतन कुमार महतो, विशाल होनहागा सहित वाहिनी के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.