गाज़ियाबाद, मार्च 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे दो दिवसीय इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज के प्रशिक्षु अधिकारियों का बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। इस दौरान उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर आर्थिक सुरक्षा के बारे में अहम जानकारी दी गई। केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉक्टर सचिन गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज के 144 प्रशिक्षु अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। दो दिन तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, विज्ञान आदि के बारे में विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा इन अधिकारियों को आयाम के बारे में बताया गया। बुधवार को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के म...