नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में बुधवार को कवयित्री मलाश्री लाल के नए कविता संग्रह साइनिंग इन द एयर के विमोचन पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन आईआईसी और हवाकल पब्लिशर्स ने मिलकर किया। चर्चा का संचालन कवि किरीति सेनगुप्ता ने किया, जबकि नमिता गोखले और रक्षंदा जलील ने पुस्तक पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि संग्रह में मिथक, महिला मुद्दे, पर्यावरण और समाज की असमानताओं जैसे विषयों को संवेदनशीलता से उठाया गया है। अंत में एनएसडी अभिनेत्री अन्नु प्रिया ने कविताओं की नाट्य प्रस्तुति दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...