नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। लोधी एस्टेट स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) एनेक्सी की आर्ट गैलरी में कलाकार शिखा श्योरन की प्रदर्शनी जिक्र का आयोजन हुआ। शाम 7 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में कला प्रेमियों, छात्रों और कई रचनात्मक हस्तियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत आर्टवर्क में यादों, भावनाओं और निजी अनुभवों को कलात्मक रूप में अभिव्यक्त किया गया। जिक्र शीर्षक उन स्मृतियों और अनकहे अहसासों की ओर संकेत करता है, जो समय के साथ मन में बसे रहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...