रांची, फरवरी 14 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आईआईसीएम एम्पलाइज यूनियन की बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। आरपी सिंह को यूनियन की कांके शाखा का अध्यक्ष और नूर आलम को महासचिव निर्वाचित किया गया है। अनिल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समीर विश्वास, संदीप सिंह, क्यूम अंसारी, एनी कुमारी, अनिल राम और नितेश सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं, कुमार श्रेष्ठ, पुष्पा खलखो, गोपाल राम और सुहैल अख्तर को संयुक्त सचिव बनाया गया। विमानंद झा को कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश यादव को सह कोषाध्यक्ष और प्रतीक मिश्रा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। बैठक में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के रूप में मोबिन अंसारी, राजकुमारी तिर्की, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद अमीन, दिनेश महतो, जगदीश राम, क्लेशर महतो, विनीता एक्का, सुरेन्द्र कुमार, जसीम अंसारी...