वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी। आईआईवीआर जक्खिनी में मंगलवार को एग्री बिजनेस इनक्यूबेटर एवं जोनल तकनीकी प्रबंधन इकाई की ओऱ से तकनीकी प्रचार दिवस का आयोजन किया गया। इसमें टमाटर, बैंगन एवं मिर्च के साथ ही मटर एवं फ्रेंच बीन के विकसित किस्मों एवं आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मटर फसल की तीन उन्नत किस्मों- काशी पूर्वी, काशी तृप्ति एवं वीआरपीई-29 के लिए इंडो अमेरिकन हाइब्रिड सीड्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड तथा भिंडी फसल की किस्म 'काशी सहिष्णु' के लिए बसुधा सीड्स के साथ लाइसेंस अनुबंधों पर हस्ताक्षर हुए। कार्यक्रम में देशभर से लगभग 50 बीज कंपनियों, किसान उत्पादक संगठनों तथा युवा उद्यमियों ने भाग लिया। संस्थान निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बीज कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सब्जी फसलों की उन्नत किस्मों के बीज गुणवत्ता मानकों, विपणन र...