रुडकी, जनवरी 20 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने भारत के स्वास्थ्य नवाचार पारितंत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के वैज्ञानिकों ने अगली पीढ़ी का स्वदेशी एंटीबॉडी खोज मंच विकसित किया है। यह तकनीक कैंसर, संक्रामक रोगों और भविष्य की महामारियों के लिए किफायती और सटीक उपचार विकसित करने में क्रांतिकारी साबित होगी। आईआईटी रुड़की के जैवविज्ञान और जैव अभियांत्रिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने एक अति-विशाल और उच्च-विविधता वाली 'नैनोबॉडी लाइब्रेरी' तैयार की है। यह मंच विभिन्न बीमारियों के विरुद्ध अत्यधिक स्थिर और प्रभावी एंटीबॉडी की तीव्र पहचान करने में सक्षम है। इस नवाचार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एंटीबॉडी खोजने की समयसीमा को काफी कम कर देता है, जिससे आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.