धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति की बैठक मंगलवार को एलसी रोड हीरापुर में हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने की। बैठक में सर्वसम्मति से आईआईटी आईएसएम मुख्य द्वार से रानीबांध धैया स्थित आईएसएम गेट तक की सड़क का नामकरण शहीद श्यामल चक्रवर्ती के नाम पर करने का प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि स्मारक समिति का प्रतिनिधिमंडल इस मांग को लेकर आईआईटी निदेशक से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में आनंद महतो ने कहा कि शहीदों के नाम पर सार्वजनिक स्थलों का नामकरण आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान को याद रखे। उन्होंने कहा कि धनबादवासी वर्षों से शहीद श्यामल चक्रवर्ती को सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में संरक्षक हरि प्रसाद पप्पू, सचिव सम्राट चौधरी, कार्तिक प्...