कानपुर, मई 28 -- आईआईटी सोमवार से स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए इलेक्ट्रानिक्स सेंसर, माइक्रो कंट्रोलर समेत अन्य तकनीकों के प्रयोग को सिखाएगा। इसके लिए 12 दिवसीय निःशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। आईआईटी कानपुर की डीजेएसी बिल्डिंग में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होने वाली कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में कक्षा नौ से लेकर 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। कार्यशाला में छात्रों को माइक्रो कंट्रोलर्स की मदद से एलईडी सर्किट बनाना सिखाया जाएगा। इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के सामान्य सिद्धांतों को समझाया जाएगा। इसी तरह, संस्थान में पिछले सप्ताह मटेरियल्स साइंस विभाग की ओर से स्कूल के छात्रों के लिए चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.