धनबाद, मई 12 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर आईआईटी आईएसएम में रवींद्रनाथ ठाकुर की 164वी जयंती मनाई गई। इस मौके पर रंगारंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बंगाली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने कवि गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सौमिली रॉय चौधरी के एकल नृत्य से किया। सुतापा सेनगुप्ता निर्देशित बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की संगीत टीम स्पुलिंगो गोष्ठी ने कोरस गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कुसन सेनगुप्ता, अरात्रिका साहा, आविर्भाव बनर्जी, सुमंत बनर्जी और अनिंदिता बनर्जी ने गाने प्रस्तुत किए। वहीं रीमा दास और रिशान दास ने सस्वर पाठ किया। समृद्धि चौधरी, देबोप्रिया दास ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.